जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी
मुंबई, 19 अक्टूबर (हि.स.)। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने की घटना अभी ताज़ा ही थी कि एनसीपी (एसपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल आने के बाद आव्हाड ने यह जानकारी दी है।
आव्हाड के अनुसार उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे थे। धमकी देने वाले ने उन्हें दो से तीन बार कॉल किया और गाली-गलौज करते हुए धमकाया। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि संबंधित व्यक्ति ने उन्हें फोन पर यह भी बताया कि वह आव्हाड के घर के दरवाज़े के पास खड़ा है। जब से आव्हाड ने यह धमकी सार्वजनिक की है, तब से उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बीते रविवार को फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फाय़रिंग ही थी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वे दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। अब जितेंद्र आव्हाड को धमकी मिलने के बाद कानून व्यवस्था का मुद्दा गरमा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

