home page

मनपा कर्मचारी की मौत

 | 

मुंबई, 08 अगस्त (हि.स.)। मुंबई महानगरपालिका के एफ साउथ विभाग के कार्यरत एक मनपा कर्मी की शनिवार को मौत हो गई। नायगांव के बीडीडी चॉल में पानी की टंकी का निरीक्षण करते हुए वे गिर गए, जिससे उनका निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा कर्मी पांडुरंग तोडकर (45) पानी की टंकी का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच वे 5 से 7 फीट की ऊंचाई से गिर गए। उन्हे फौरन नजदीकी केईएम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मुंबई की महापौर रितु तावड़े केईएम अस्पताल पहुंची। उन्होंने तोडकर के बेटे साईराज और उनके परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि तोडकर परिवार को सभी पेंशन बेनिफिट मिले। उनके काबिल वारिस को मनपा में नौकरी देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ कमेटी के चेयरमैन हरीश भांडिरगे, अस्पताल के डीन डॉ. हरीश पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार