पालघर सड़क दुर्घटना में तीन दाेस्ताें की माैत
पालघर, 24 नवंबर (हि.स.)। मुंबई से सटे पालघर जिला में बाेईसर नवापूर मार्ग पर टेंभी गांव के पास मंगलवार शाम काे हुयी सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार तीन दाेस्ताें की माैत हाे गयी।
तीनों दाेस्त एक ही बाइक में सवार हाेकर नांदगांव आलेवाड़ी बीच घूमने जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने एक ट्रक काे पीछे से टक्कर मार दी और टक्कर इतनी भीषण थी की तीनाें की घटना स्थल पर ही माैत हाे गयी।
मृतकों की पहचान मोहित शर्मा, रवी गुप्ता और नयन महातो के रूप में हुई है। तीनों बोईसर के गणेशनगर इलाके के रहने वाले छात्र थे।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बोईसर और सातपाटी पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए तारापूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

