home page

एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड की बढ़ी समय सीमा

 | 

मुंबई, 29 जुलाई (हि.स.)। एसटी महामंडल ने बसों में छूट के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों के एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड को जरूरी बनाने का फैसला 1 सितंबर तक बढ़ा दिया है। यह फैसला वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी के लिए गया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी है।

मंत्री सरनाईक के अनुसार यह फैसला कई बुजुर्गो और महिलाओं को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है, क्योंकि उन्हें अभी तक एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड नहीं मिला है। राज्य सरकार की ओर से अमृत सीनियर सिटिजन्स को मुफ्त यात्रा, सीनियर सिटिजन और महिलाओं को यात्रा किराए पर 50% की छूट दी जाती है। इन रियायतों को ज्यादा आसान, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-बेस्ड तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 1 अगस्त से एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड को जरूरी बनाने का फैसला किया गया था। हालांकि राज्य में कई पात्र यात्रियों ने स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण किया है। हालांकि कुछ बुजुर्गों और महिलाओं को अभी तक कार्ड नहीं मिले हैं।

मंत्री सरनाईक के अनुसार पात्र यात्रियों को सरकारी छूट से वंचित नहीं किया जा सकता, क्योंकि कार्ड उपलब्ध नहीं हैं। किसी भी पात्र वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्री को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड को जरूरी बनाने की अवधि 1 सितंबर तक बढ़ाने का फ़ैसला किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार