home page

दमानिया के खिलाफ हो कार्रवाई- सुषमा अंधारे

 | 

मुंबई, 06 अप्रैल (हि.स.)। ढोंगी बाबा अशोक खरात के सीडीआर मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। शिवसेना (ठाकरे गुट) की उपनेता सुषमा अंधारे ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी बाहरी व्यक्ति से सामने आया, जबकि एसआईटी को सीडीआर क्यों नहीं मिला।

अंधारे ने कहा कि सीडीआर लीक करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन उन लोगों के खिलाफ भी उतनी ही गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए जिनके नाम उस सीडीआर में हैं। उन्होंने मांग की कि एसआईटी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जांच को लेकर अपनी स्थिति साफ करे, खासकर जब उनका नाम सामने आ रहा है।

अंधारे ने यह भी सवाल उठाया कि शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर, जो इस केस में एक अहम कड़ी हैं, उन्हें अभी तक जांच के लिए क्यों नहीं बुलाया गया। शिंदे और खरात की असल बातचीत और बार-बार कॉल करने का कारण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

एसआईटी जांच की गति की आलोचना करते हुए अंधारे ने सवाल उठाया कि जरूरी जानकारी बाहरी लोगों तक पहुंच जाती है, लेकिन जांच एजेंसी तक क्यों नहीं। उन्होंने सबूत नष्ट होने की संभावना व्यक्त करते हुए तुरंत निष्पक्ष जांच की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार