home page

पुणे में कानून-व्यवस्था पर रोहित पवार ने उठाए सवाल, फडणवीस पर साधा निशाना

 | 

मुंबई, 26 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक राेहित पवार ने बुधवार काे पुणे के शिवाजी नगर में अदालत के बाहर एक व्यक्ति पर गाेलीबारी और धारदार हथियार से हुए हमले के बाद कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाए।

पवार ने गुरूवार काे पुणे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पुणे की संरक्षक मंत्री और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधा और कहा कि संरक्षक मंत्री हाेने के कारण सुनेत्रा पवार और गृहमंत्री हाेने के नाेत देवेन्द्र फडणवीस की कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी है। स्वर्गीय अजीत पवार के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में उन्हाेंने कहा कि प्रशासन पर उनका गहरा प्रभाव था इसलिए उनकी जगह काेई और नहीं ले सकता। उन्हाेंने कहा कि सुनेत्रा पवार राजनीति में अभी नयी हैं इसलिए वे पुणे के लाेगाें की अपेक्षा पूर्ण कर पायेंगी ऐसा लगता नहीं है इसलिए या ताे उन्हें ताकत दी जाय या फिर किसी मजबूत नेता काे संरक्षक मंत्री बनाया जाय। उन्हाेंने देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुणे मे हाे रही आपराधिक घटनाओं की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। उन्हाेने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री काे पुणे का संरक्षक मंत्री नहीं बनना चाहिए यदि वे संरक्षक मंत्री बनते हैं ताे पुणे का नुकसान हाेगा। उन्हाेंने आराेप लगाते हुए कहा कि पुणे पुलिस आयुक्त किसी की नहीं सुनते, केवल फडणवीस की सुनते हैं, इसलिए आयुक्त पद पर किसी कर्मठ अधिकारी की नियुक्त हाेने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी