home page

उच्च नयायालय ने सड़कों की सफाई के मामले में सरकार और बीएमसी काे फटकारा

 | 

मुंबई, 18 नवंबर (हि.स.)। बाम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार काे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और महाराष्ट्र सरकार काे फटकार लगाते हुए कहा कि शहर की सड़कें सिर्फ वीआईपी मेहमानाें के आने पर ही पानी से क्याें धाेई जाती है, आम लाेगाें के लिए स्थाई सफाई की व्यवस्था क्याें नहीं।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जीएस कुलकर्णी और नीता गाेखले की खांडपीठ ने कंजूरमार्ग डंपिंग मैदानऔर सफाई से जुड़ी याचिक पर सुनवाई के दाैरान यह टिप्पणी की थी। प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन के दाैरे से पहले दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट की सड़काें काे पानी से धाेने के संबंध में जिक्र करते हुए न्यायाधीशाें ने कहा कि जब प्रशासन इतनी तेजी से काम कर सकता है ताे हर वार्ड में प्रति दिन आम नागरिकओं के लिएस्थाई सफाई क्याें नहीं हाेती। न्यायाधीशाें ने मंगलवार काे कंजूरमार्ग डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया था और वहां प्लास्टिक कचरे के ढेर पर चिंता जताई। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से प्लास्टिक नीति पर जानकारी मांगी और माॅनिटरिंग कमेटी से बदबू और प्रदूषण पर रिपाेर्ट देने के लिए कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी