home page

टाइगर श्राफ मामले में पांच आराेपितों की हिरासत अवधि बढ़ी

 | 

मुंबई, 11 नवंबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ की कार पर हुयी गाेलीबारी के मामले में यहां की विशेष अदालत मकाेका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) ने बुधवार काे सुनवाई करते हुए पांच आराेपितों की हिरासत अवधि 16 नवंबर तक बढ़ा दी।

अदालत ने जिन पांच आराेपितों की हिरासत अवधि बढ़ाई है उसमें फूल सिंह, रेहान, कुणाल, सुमित और अंकित शामिल हैं। इस मामले के मुख्य शूटर हरियाणा निवासी फूल सिंह के वकीलाें ने अदालत काे बताया कि वह अभी नाबालिग है उसकी जन्म तिथि 18 नवंबर 2008 है। घटना के दिन उसकी उम्र 17 साल 10 महीने थी। आरोपित के वकील ने उम्र काे साबित करने के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की प्रति अदालत में पेश किया। आरोपित की उम्र की पुष्टि के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम हरियाणा भेजी गयी है और 18 नवंबर काे पुलिस अपनी रिपाेर्ट अदालत में पेश करेगी। पुलिस मामले की और जानकारी हासिल करने के लिए अदालत से मांग की थी की पांचाें आराेपितों की हिरासत अवधि बढ़ा दी जाय ताकि उन्हें एक अन्य आरोपित सनेहा पंडित के सामने बैठा कर पूछताछ की जा सके। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद आराेपियाें की पुलिस हिरासत बढ़ा दी और साथ में आराेपितों काे अपने माता पिता से फाेन पर बात करने की अनुमति भी दी।

इस मामले में पुलिस ने कुल 13 आराेपितों काे गिरफ्तार किया है जिसमें से 7 आरोपित न्यायिक हिरासत मे हैं और उनसे पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस कथित साजिश, आरोपितों की भूमिका और उनके बीच हुए आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। गाैरतलब है कि पिछले माह 18 अक्टूबर काे मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल मैदान से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर दो हमलावरों ने कथित तौर पर पांच गाेलियां चलायी थी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति जख्मी हाे गया था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिराेह के नाम से सोशल मीडिया पर ली गयी थी।------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी