home page

युद्ध के हालात में ठाणे जिला डीएम कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

 | 

मुंबई, 02 मार्च (हि. स.) ।ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए ठाणे जिला प्रशासन आम नागरिकों के लिए ज़रूरी निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय कर दिया गया है।

ठाणे जिला प्रशासन ने आज आव्हान किया है कि अगर ठाणे जिला के नागरिकों के रिश्तेदार या जान-पहचान वाले ईरान या इज़राइल में रह रहे हैं, और उन्हें उनकी सुरक्षा या किसी और मामले के बारे में जानकारी चाहिए, तो संबंधित लोग जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से संपर्क करें, जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने आज अपील भी की है।

इस बारे में राज्य के मंत्रालय में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) से संपर्क किया गया है, और अगर कोई नागरिक ईरान-इज़राइल में रह रहे लोगों के बारे में पूछता है, तो मंत्रालय का कंट्रोल रूम संबंधित इंडियन एम्बेसी से संपर्क करके उन लोगों की सुरक्षा के बारे में जानकारी लेगा और संबंधित लोगों को बताएगा। ज़िला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पर ध्यान दें और ज़रूरत पड़ने पर नीचे दिए गए कंट्रोल रूम से संपर्क करें।कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर कलेक्टर ऑफ़िस, ठाणे कंट्रोल रूम : 022-25301740/9372338827। इन फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है ।जबकि ठाणे पुलिस कंट्रोल रूम के लिए 02225445353/02225442828/022-25443636 आवश्यकता अनुसार जानकारी ले सकते हैं। इसी तरह मंत्रालय कंट्रोल रूम, मुंबई :9321587143/022-22027990 पर फोन कर सहायता प्राप्त का जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा