सूखा पीड़ितों को 1.88 करोड़ की मदद
| Oct 26, 2026, 20:28 IST
मुंबई, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई के डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने राज्य में सूखे से पीड़ित जनता के लिए 1 करोड़ 88 लाख 11 हजार 710 रुपये की मदद दी है।
डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय बीजेपी पदाधिकारियों, नगरसेवकों, नागरिकों और उद्योगपतियों ने यह राशि दान की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने जुटाई गई इस राशि के 110 चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपे. इस संबंध में डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने चव्हाण की अपील पर उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह फंड कम समय में इकट्ठा हो गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस जनभागीदारी के लिए सभी का आभार माना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

