home page

कांग्रेस-ठाकरे सेना कर रही जनता को गुमराहः निरुपम

 | 

मुंबई, 14 जुलाई (हि.स.)। लाडली बहना योजना में तथाकथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर शिवसेना (शिंदे सेना) के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) पर हमला बोलता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और ठाक्ने सेना लाडली बहना योजना को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 92 लाख महिलाओं को योजना से बाहर किए जाने और 14 हजार करोड बर्बाद होने का विपदक्ष का दावा पूरी तरह से झूठा है।

पार्टी मुख्यालय बालासाहेब भवन में मंगलवार को पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए निरुपम ने कांग्रेस और ठाकरे सेना को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि योजना में पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे। योजना का गलत तरीके से लाभलेने वाले 29 हजार पुरुषों से राशि वापस ली जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में इसका आश्वासन दे चुके हैं. इसलिए सरकार का पैसा बर्बाद होने का आरोप निराधार है।

निरुपम के अनुसार ई-वेन्वाईसी और पात्रता जाच के बाद नियमों के अनुसार नाम हटाए गए है। लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही वादा कर चुके हैं कि एक भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार