सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा
मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इससके तहत राज्य के 60 होनहार युवाओं को चुना जाएगा और उन्हें ऑफिसर ए श्रेणी में काम करने का मौका मिलेगा। इस काम का युवाओं को अच्छा वेतन भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य के होनहार युवाओं को इस साल भी सीएम फेलोशिप के जरिए मंत्रालय में काम करने का मौका देने का फैसला किया है। इस प्रोग्राम में 60 युवक-युवतियों को मौका दिया जाएगा। इसमें से एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। किसी भी विषय में 60% अंको के साथ स्नातक होना चाहिए। जिनकी उम्र 21 से 26 साल के बीच हो, वे आवेदन कर सकते हैं। प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के लिए कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।
चुने गए युवा को सरकारी सर्विस में ग्रुप-ए अधिकारी के बराबर का दर्जा दिया जाएगा। उन्हें हर महीने 61,500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह चयन 12 महीने के लिए होगा और उसके बाद अपॉइंटमेंट अपने आप खत्म हो जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

