देवेंद्र फडणवीस सरकार किसानों के साथ : नवनाथ बन
मुंबई, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने बुधवार को मुंबई में कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति (महागठबंधन) सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। सूखे से किसानों को बाहर निकालना प्राथमिकता है और सहायता चरणबद्ध तरीके से दी जा रही है।
नवनाथ बन ने बुधवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत जल्द किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से काम जारी है। बन ने बताया कि महायुति सरकार ने भारी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए पहले 32,000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। कल, किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता कैसे पहुंचेगी, इस पर कैबिनेट की बैठक हुई। अब तक 40 लाख किसानों के खातों में सीधे पैसे पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में किसी ने भी किसानों को इतनी बड़ी मदद नहीं दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

