ग्यारहवीं प्रवेश का बदला शेड्यूल, 8 जुलाई तकी बढ़ी डेडलाइन
मुंबई, 06 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दौरान 11वीं के एडमिशन के लिए सेंट्रल ऑनलाइन प्रक्रिया के स्पेशल राउंड-1 का बदला हुआ शेड्यूल घोषित किया गया है। इसके तहत छात्रों के एडमिशन कन्फर्म करने की डेडलाइन 8 जुलाई, 2026 शाम 6 बजे तक बढ़ा दी गई है।
डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के 9 हज़ार 688 जूनियर कॉलेजों में 11वीं के एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 14 लाख 73 हजार 420 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से 10 लाख 8 हजार 94 छात्रों ने एडमिशन कन्फर्म किया है। जिन विद्यार्थियों को स्पेशल राउंड-1 के तहत जूनियर कॉलेज अलॉट किए गए हैं, उन्हें संबंधित कॉलेज में ज़रूरी दस्तावेज वेरिफाई करके एडमिशन कन्फर्म करने के लिए 8 जुलाई तक की सम सीमा दी गई है। छात्रों से अपील की गई है कि वे 'प्रोसीड फॉर एडमिशन' ऑप्शन का इस्तेमाल करके एडमिशन प्रोसेस पूरा करें। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार एडमिशन का अगला राउंड 8 जुलाई को शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा। उसके बाद खाली सीटों की जानकारी 10 जुलाई को दी जाएगा।
डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी) डॉ. महेश पालकर के अनुसार सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और जूनियर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे रिवाइज्ड शेड्यूल पर ध्यान दें और एडमिशन प्रोसेस के सभी चरण तय समय में पूरे करें। एडमिशन प्रोसेस के बारे अधिकृत वेबसाइट https://mahafyjcadmissions.in पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

