मई में शुरू होगी ग्यारहवीं की प्रवेश प्रक्रिया
मुंबई, 14 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र में ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने वाली है। इस शैक्षणिक वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया मई 2026 से शुरू होने की संभावना है। मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक और अमरावती में केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित की जाएगी।
दसवीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एडमिशन पूरी तरह दसवीं के अंकों के आधार पर होगा। मेरिट सूची जारी होने के बाद अलग-अलग राउंड में छात्रों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। आमतौर पर यह प्रक्रिया जून से जुलाई के बीच पूरी होती है। इस साल भी ग्यारहवीं एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया को दो भागों में पूरा किया जाता है। पहले भाग में छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, 10वीं का सीट नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कराते हैं। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। दूसरे भाग में छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनना होना होता है। इसी के आधार पर आगे कॉलेज का आवंटन किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

