सूखा पीड़ित किसानों से मिले फडणवीस
मुम्बई, 08 नवंबर (हि.स.)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर जिला के नरखेड़ तालुका के सोनेगाव रीठी में सूखा से परेशान किसान दिलीप सरोदे के खेत में रविवार को जाकर स्थिति का जायजा लिया।
स्थिति का आकलन करने के बाद उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मै मंत्रालय में बैठने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं ऐसी कठिन परिस्थिति में मैं आप के साथ हूं।
फडणवीस 7 नवंबर को नरखेड़ तहसील के लोहारी सावंगा गांव पहुंचे थे और रात्रि में किसानों के साथ खाना खाने के बाद भजन में सहभागी हुए थे।
महाराष्ट्र के कई जिलों में सूखा पड़ा है, जिससे किसान बहुत परेशान हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये अग्रिम (अंतरिम) आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 7,500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, जिसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रूपये भेजे जा रहे हैं।
राज्य के 305 सूखा प्रभावित तालुका के लगभग 1.5 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलना है।
सहायता उन किसानों को दी जा रही है जिनकी खरीफ फसल को 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

