home page

मुख्यमंत्री फडणवीस ने की पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रशंसा

 | 

मुंबई, 1 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस और बहादुरी की जमकर तारीफ की है और उन्हें ' सच्चा हीरो' करार दिया है। हमला होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने बहादुरी से प्लेन में 180 यात्रियों की जान बचाई थी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबईकर कैप्टन स्मित को इस असाधारण कार्य और हिम्मत के लिए बधाई दी है। उन्होंने स्मित को महाराष्ट्र का बेटा बताते हुए उन्हें सभी भारतीयों के लिए असली गर्व बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मुझे मुंबई के बेटे और सच्चे 'हीरो' कैप्टन स्मित पर गर्व है। स्मित ने बहुत ही असाधारण और अनोखे तरीके से सैकड़ों लोगों की जान बचाई! गंभीर चोट लगने पर भी स्मित ने जो सावधानी और हिम्मत दिखाई वह सच में मिसाल है। मुश्किल समय में यात्रियों ने भी एक टीम की तरह काम किया, मैं उन्हें सलाम करता हूं। मैं स्मित के जल्दी ठीक होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं! आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि महाराष्ट्र और देश को आप पर गर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार