home page

पालघर में बनेगा पांच हजार एकड़ में केमिकल पार्क, सीएम फडणवीस की घोषणा

 | 

मुंबई, 22 अक्टूबर (हि.स.)। पालघर के वाधवन बंदरगाह के पास 2,500 से 5,000 एकड़ जमीन पर एक बड़ा केमिकल पार्क बनाया जाएगा। यह घोषणा गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोरेगांव में इंडोकेम के उद्घाटन समारोह के दौरान की। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन देगी और केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे।

केंद्रीय केमिकल व फर्टिलाइजर मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि केंद्रीय बजट में रसायन’ स्कीम का ऐलान किया गया है। इस स्कीम के लिए केंद्र सरकार 1,000 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 500 करोड़ रुपये देगी। केंद्र सरकार पर्यावरण मंजूरी दिलाने में मदद करेगी। इस पहल को विकसित भारत’ और साल 2040 तक एक लाख करोड़ अमेरिकन डॉलर की अर्थ व्यवस्था हासिल करने के लक्ष्य से जोड़ा गया है

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की घोषणा के साथ पर्यावरण संरक्षण में ठोस भूमिका, प्रस्तावित साइट की स्पष्टता और स्थानीय लोगों के हितों के बारे में पारदर्शी जानकारी की जरूरत पर ज़ोर दिया गया है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार के सामने यह सवाल होगा कि इस बड़ी परियोजना में दहाणू के पर्यावरण संरक्षण की गारंटी कैसे दी जाए। दहाणू तहसील पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील इलाका माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार