home page

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी करने वालों की होगी चरित्र जांच

 | 

मुंबई, 28 फरवरी (हि.स.)। ऑनलाइन फ़ूड डिलीवर करने वाले कर्मचारियों के चरित्र की जांच होगी। इस संबंध में श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने सभी फूड डिलवरी कंपनियों को आदेश दिए हैं।

विधायक भीमराव तपकीर व अन्य विधायकों ने शनिवार को विधानसभा में मुंबई समेत पूरे राज्य में ऑनलाइन फ़ूड डिलीवर करने वाली कंपनियों द्वारा डिलीवरी कर्मचारियों के रेगुलर वेरिफिकेशन के बारे में मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में मंत्री फुंडकर ने कहा कि सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों का कैरेक्टर वेरिफिकेशन करें। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का इंश्योरेंस और लेबर रजिस्ट्रेशन समेत सभी दस्तावेजों की जांच की जानी चाहिए। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखे गए कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

फुंडकर ने कहा कि अभी कुछ कंपनियां ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए डिलीवरी पार्टनर अपॉइंट करती हैं। यह प्रक्रिया थर्ड-पार्टी संगठन के ज़रिए होता है, इसलिए कंपनियों की सीधी ज़िम्मेदारी लिमिटेड लगती है। हाल ही में कुछ जगहों पर हुई घटनाओं को देखते हुए गृह विभाग और श्रम विभाग ने इस पर चर्चा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार