home page

अजीत पवार की पार्टी में बदलाव, उमेश पाटिल बनें राष्ट्रीय प्रवक्ता, जीशान सिद्दीकी मुबई अध्यक्ष

 | 

मुंबई, 28 अक्टूबर (हि.स,)। अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। सोलापुर के जिलाध्यक्ष उमेश पाटिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि विधायक ज़ीशान सिद्दीकी को मुंबई का अध्यक्ष बनाया गया है। एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने इस नियुक्ति की घोषणा की है।

सुनेत्रा पवार और पार्टी सांसद पार्थ पवार की मौजूदगी में उनके सरकारी आवास देवगिरी बंगले में उमेश पाटिल और ज़ीशान सिद्दीकी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सुनेत्रा पवार ने कहा कि स्वर्गीय अजीत पवार की सुनेत्रा पवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उमेश पाटिल और जीशान सिद्दीकी लोकनेता अजितदादा पवार के विचारों, आदर्शों व जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाएगें. दोनों पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार