सभापति शिंदे ने की विधायक निवास के निर्माणकार्य की समीक्षा
मुंबई, 02 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने मंगलवार को मनोरा विधायक निवास के निर्माणकार्य का जायजा लिया। उन्होंने 10 जून 2028 तक निर्माणकार्य पूरा कर लेना का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया है।
सभापति शिंदे ने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना को हर हाल में 10 जनवरी 2028 तक पूरा कर लिया जाना चाहिए।
मुंबई के मनोरा विधायक निवास की दो इमारतों का निर्माणकार्य चल रहा है। बैठक में अब तक पूरे हुए काम और बाकी बचे काम की रिपोर्ट सभापति को दी गई। इससे पहले 24 मार्च 2026 को बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। परियोजना की बढ़ी हुई लागत के साथ मुंबई मनपा ने 55 करोड़ 50 लाख रुपये के डेवलपमेंट सेस को मंज़ूरी दी गई थी।
नया मनोरा विधायक निवास अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें हर विधायक को लगभग 1000 वर्ग फीट का निवास दिया जाएगा। इमारत में एक मिनी थिएटर, एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट जिम, रेस्टोरेंट और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

