home page

होली पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएं - ठाणे महापौर की अपील

 | 

मुंबई, 27फरवरी ( हि. स.) । ठाणे मेयर शर्मिला पिंपोलकर और महानगर पालिका आयुक्त सौरभ राव ने होली पर्व के पूर्व सभी शहरवासियों से अपील की है कि होली सोमवार, 02 मार्च, 2026 को और रंग पंचमी 03 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी और सभी को इसे पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए। मेयर ने कहा कि हालांकि होली खुशी, उत्साह और एकता का त्योहार है, लेकिन इसे मनाते समय पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना सभी की ज़िम्मेदारी है।

होली के लिए पेड़ नहीं काटने चाहिए। साथ ही, केमिकल रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि केमिकल रंग त्वचा, आंखों और शुद्ध हवा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे होली के त्योहार पर जानवरों को रंग न लगाएं या उन्हें परेशान न करें, और पानी बर्बाद किए बिना सूखी होली मनाएं।

ठाणे के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मेयर शर्मिला पिंपोलकर और आयुक्त सौरभ राव ने कहा, आइए हम पर्यावरण अनुकूल होली मनाकर पर्यावरण की रक्षा करने की अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करें।

.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा