home page

विनायक राऊत की बहू का उत्पीड़न  मामला, ढोंगी बाबा फिरोज शेख पुलिस कस्टडी में

 | 

मुंबई, 12 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद विनायक राऊत की बहू गिरिजा राऊत द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर के बाद ठाणे पुलिस ने ढोंगी बाबा फिरोज शेख के गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

विनायक राऊत की बहू ने अपने ससुर व नगरसेवक पति समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर हलचल मचा दी है। इसमें रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले के दो बोंधू बाबाओं का नाम शामिल है। पीड़िता ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि उन्हें घर में जबरदस्ती गोमूत्र पिलाया जाता था। उनके बहुत बेरहमी से बाल काटे गए। इस घिनौने काम और जादू-टोने के मामले में फिरोज बाबा और काजी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में ढोंगी बाबा फिरोज शेख को पुलिस ने कुडाल से गिरफ्तार किया है। राऊत की बहू गिरिजा ने ठाणे शहर के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन अपनी एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से परेशान किया है. उनके साथ धोखा किया गया है. पति और उनके बीच झगड़े में उसकी सास का बड़ा रोल है। यह जानते हुए भी कि मेरे पति गीतेश राऊत, फिजिकल रिलेशन बनाने में काबिल नहीं हैं, मेरे ससुर विनायक राऊत और सास शामल राऊत ने गीतेश की शादी मुझसे तय कर दी। सास शामल राऊत ने मुझे घर में खाने, पूजा और दूसरी बातों को लेकर मानसिक परेशान करके मेरी सेहत खराब कर दी। मुझे लगातार पीरियड्स लाने के लिए गोलियां खाने के लिए मजबूर किया गया। जब मैं कई विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करवा रही थी, तो उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। मुझ पर 'होम इनसेमिनेशन' चुनने का दबाव डाला गया, जिससे मुझे बहुत परेशानी हुई। उन्होंने मुझे फिजिकली, मेंटली और इमोशनली टॉर्चर किया। मेरे पैसे छीनकर और कई बुरे ट्रीटमेंट देकर मुझे बुरी तरह परेशान किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि शादी के बाद से आज तक जब मैं घूमने गई, तो मेरे पति ने वहां भी मेरे साथ संबंध नहीं बनाए। जब मैंने इस बारे में पूछा तो उन्होंने लगातार मेरे साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। पीड़िता ने गीतेश राऊत, सास शामल राऊत और विनायक राऊत के साथ गीतेश राऊत की करीबी बहन सुरेखा राजेश सरफरे के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सारे आरोप झूठे - विनायक राऊत

विनायक राऊत ने सफाई दी है कि बहू गिरिजा राऊत की ओर से मेरे और परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। गीतेश और गिरिजा पिछले तीन साल से साथ नहीं रह रहे हैं। उसका कहना है कि यह घटना 2018 में हुई थी और वह 2026 में इसकी शिकायत कर रही है। हर बार उसके माता-पिता उसके साथ थे। उनका तलाक का केस अभी चल रहा है। गिरिजा ने हर महीने खर्च के लिए 5 लाख रुपये देने की भी मांग की थी। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये और दिए जाएं। गिरिजा ने मांग की है कि मानसिक नुकसान के लिए 2 करोड़ रुपये का हर्जाना दिया जाए। उन्होंने 5 कमरों का घर और एक ऑटोमैटिक कार मांगी है। जब ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उन्होंने शिकायत की। अघोरी ट्रीटमेंट के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. हम उस संप्रदाय से नहीं हैं. हम इस संबंध में कोर्ट गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार