ठाणे में सड़क के किनारे खड़ी तीन काराें में लगी आग
ठाणे, 14 नवंबर (हि.स.)। मुंबई से सटे ठाणे जिला के दीवा-अगासन राेड पर सड़क के किनारे खड़ी तीन काराें में शनिवार सुबह आग लग गयी। नगर पालिका के अधिकारियाें ने बताया कि इस घटना में दो गाड़ियां पूरी तरह जल गईं, जबकि एक गाड़ी को आंशिक नुकसान
पहुंचा है।
ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्हाेंने बताया कि सुबह सड़क के किनारे खड़ी इन गाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। उन्हाेंने कहा कि सूचना मिलते ह स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमने अग्निशमन दल की गाड़ी तुरंत माैक पर भेज दिया। अग्निशमन दल के कर्मचारियाें ने लगभग एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों या दुकानों को भी आग अपनी चपेट में ले सकती थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

