home page

ठाणे कोपरी हाईवे पर कार में आग से अफरा- तफरी ,हादसा टला

 | 
ठाणे कोपरी हाईवे पर कार में आग से अफरा- तफरी ,हादसा टला


मुंबई 24जुलाई ( हि.स.) । ठाणे में आज कोपरी हाईवे में शुक्रवार शाम को मुंबई-नासिक हाईवे पर कोपरी ब्रिज के पास एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कोपरी ट्रैफिक ब्रांच की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया, जिससे बड़ा ट्रैफिक जाम और होने वाले कई एक्सीडेंट टल गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कोपरी ट्रैफिक ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल अपने अधिकारियों और स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। गाड़ियों को आग से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए सही दिशा में मोड़ दिया गया। इससे ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा बनाए रखते हुए ट्रैफिक को जितना हो सके उतना आसान रखने में कामयाब रही।

इस बीच, फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड के बीच तालमेल से हालात को काबू में करने का काम चल रहा है, और इस पूरी घटना में ट्रैफिक डिपार्टमेंट की मुस्तैदी और प्लानिंग से हाईवे पर बड़ी अफरा-तफरी टल गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा