home page

कार -ऑटोरिक्शा की टक्कर, एक की मौत, एक घायल

 | 

मुंबई, 24 जुलाई (हि.स.)। मुंबई अपनगर के मालाड पूर्व इलाके में एक कार और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया है।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को आईएनएस हमला के पास जोजो रोड पर हुआ। एक कार ऑटो-रिक्शा से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग को बुझा दिया गया। इस हादसे में कार और ऑटो रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को नजदीकी बीडीबीए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के एएमओ डॉ. नीलेश के अनुसार दो घायलों को अस्पताल लाया गया था। कार चालक अब्दुल मतीन, (24) को मृत घोषित कर दिया गया है। ऑटो रिक्शा चालक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार