home page

चेंबूर पुलिस स्टेशन में कैंसर जांच और परामर्श शिविर में 103 पुलिस कर्मियों की हुई जांच

 | 
चेंबूर पुलिस स्टेशन में कैंसर जांच और परामर्श शिविर में 103 पुलिस कर्मियों की हुई जांच


मुंबई, 9 सितंबर, (हि. स.)। कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन की ओर से चेंबूर पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कैंसर के शुरुआती निदान (जल्द पहचान) के लिए मंगलवार को एक जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में 103 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई। इसके अलावा, अन्य पुलिस कर्मियों की आगे की जांच व प्रक्रिया संस्था के महालक्ष्मी स्थित जांच केंद्र में की जाएगी। यह कार्यक्रम चेंबूर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और सेकंड ओपिनियन 24 डॉट कॉम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन की कार्यकारी संचालक नीता मोरे ने परामर्श के माध्यम से उपस्थित लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया और महत्वपूर्ण जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार