विस उपचुनावः बारामती में 54.96 और राहुरी में 56.72 फीसदी मतदान
मुंबई, 23 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र में बारामती विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में शाम छह बजे तक 54.96 फीसदी और अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर 56.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पुणे जिले के बारामती विधानसभा की सीट पर उप चुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद आयोजित किया गया था। इस सीट पर अजीत पवार की पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित २३ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह अहिल्यानगर जिले में स्थित राहुरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक शिवाजी कर्दिले की मौत के बाद रिक्त हुई सीट पर आज मतदान संपन्न हुआ। इस सीट पर सात उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। महाराष्ट्र में उपचुनाव बिना किसी अवरोध के संपन्न हो गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

