home page

बविआ-उबाठा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

 | 
बविआ-उबाठा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


मुंबई, 8 नवंबर, (हि. स.)। 'पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में स्वयं' की विचारधारा में विश्वास रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे पंडित के मार्गदर्शन में वसई और बोईसर विधानसभा क्षेत्रों से बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) और शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। यह समारोह शनिवार, 8 नवंबर 2025 को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, नरीमन पॉइंट, मुंबई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रवींद्र चव्हाण के हाथों इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में बहुजन विकास आघाड़ी की पूर्व नगरसेविका शकुंतला नागेश शेलके, शिवाभीमनगर, वालीव युवा अध्यक्ष गणेश गजानन धुमाल, श्री साईं चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष नागेश शेलके सहित बविआ और उद्धव गुट के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। पक्ष प्रवेश समारोह में भाजपा महाराष्ट्र महासचिव माधवीताई नाईक, भाजपा वसई विरार शहर जिला महासचिव बिजेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र म्हात्रे, जिला सचिव नंदकुमार महाजन, वालीव मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत वाघमारे, महाराज मिश्रा, विकास बरणवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि इस पक्ष प्रवेश से वसई में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और मजबूत हुई है। आगामी वसई-विरार मनपा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को इसका फायदा होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार