home page

बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 | 

मुंबई, 27 मई (हि.स.)। सांताक्रूज़ डिपो में बुधवार की रात बेस्ट की एक बस में आग लग गई। सौभाग्य से समय रहते आग पर काबू लिया गया, जिससे कोई जीवित हानि नहीं हुई।

बेस्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मातेश्वरी कंपनी की ठेके पर ली गई बस में आग लगी थी। यह बस क्लच में खराबी की वजह से डिपो में खड़ी थी। बस को ठीक करने के बाद ड्राइवर उसे सांताक्रूज डिपो के फ्यूल स्टेशन पर फ्यूल भरवाने ले जा रहा था। जब बस चल रही थी, तो ड्राइवर के केबिन में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। एमयूटीएसपीपीएल स्टाफ ने आग बुझाने के लिए 20 फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। मौके पर पहंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पिछले दिनों प्रतीक्षानगर डिपो में दो बसों में आग लगी थी। मालाड में भी एक बस में धुआं उठने की घटना हुई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार