मुंबई काे बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल फर्जी निकला
मुंबई , 12 नवंबर (हि.स.)। मुंबई के कई प्रमुख ठिकानाें काे बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे अफवाह (फर्जी) पाया गया।
पुलिस अधिकारियाें के अनुसार गुरूवार लगभग 11 बजे धमकी भरा ईमेल मिला था जिसमें अमिताभ बच्चन के बंगले, महापाैर कार्यालय, पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं, अदालतों, मुंबई हवाईअड्डा काे बम से उड़ाने की बात कही गयी थी। ईमेल में खालिस्तान और खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम के एक कथित संगठन का उल्लेख किया गया है।
ईमेल मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस, बम निराेधक दस्ता और डाॅग स्क्वाॅड की टीमाें ने सभी चिन्हित स्थानाें पर पहुंच कर सघन तलाशी ली लेकिन काेई विस्फाेटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुयी।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले काे साइबर सेल की मदद से पकड़ने का प्रयास कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

