मुंबई महापौर को मिला बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, जलसा समेत कई ठिकाने निशाने पर
मुम्बई, 26 नवंबर (हि.स.)। मुंबई की महापौर रितु तावड़े और बृहन्मुंबई महानगर पालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े को गुरुवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें महापौर कार्यालय में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।
इस ईमेल में अगले 30 दिनों के भीतर पूरे मुंबई में ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट करने की चेतावनी भी दी गई है।
धमकी भरे ईमेल में महापौर कार्यालय, आचार्य मेट्रो स्टेशन, महालक्ष्मी रेसकोर्स और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' सहित कई जगहों का जिक्र किया गया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क होकर जांच कर रही हैं।
साथ ही, इसमें खालिस्तान समर्थक नारे और 1984 के सिख-विरोधी नरसंहार का भी जिक्र है ।इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे संगठनों का उल्लेख किया गया।
मुंबई में 26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी की दिन
आज एक बार मुंबई के कई ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

