समुद्र में डूबी नौका, एक मछुआरे की मौत, एक घायल
| May 27, 2026, 22:48 IST
मुंबई, 27 मई (हि.स.)। बांद्रा पश्चिम के खार डांडा इलाके में बुधवार की शाम समुद्र में मछली पकड़ते समय एक नौका डूब गई. इस घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार खार डांडा लाइटहाउस के पास वारिन पाड़ा के करीब समुद्र में मछली पकड़ते समय एक नाव पलट गई। इस घटना में दो मछुआरे डूब गए। स्थानीय पुलिस और वहां तैनात सुरक्षा रक्षकों की मदद से दोनों को समुद्र से निकालकर बांद्रा के खुर्शीदजी बेहरामजी भाभा म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। भाभा हॉस्पिटल के सीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अशोक किशन राठौड़ (55) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि केतन राठौड़ (32) को परिजनों की मर्जी पर डिस्चार्ज दे दिया गया.
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

