मुंबई में पांच नए वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र स्थापित हाेंगे
मुंबई, 12 नवंबर (हि.स.)। मुंबई के शहर और उपनगरों में इमारताें के निर्माण, वाहनाें, औद्योगिक गतिविधियां और अन्य प्रदूषणकारी स्रोताें से लगातर बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर निगरानी रखने के लिए बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने पांच नए वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र (एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन) स्थापित करने की याेजना बनायी है।
बीएमसी के अधिकारियाें नेे गुरूवार काे बताया कि इस पूरी परियोजना पर बीएमसी करीब 17.50 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। प्रस्तावित योजना के अनुसार इन पांचों स्टेशनों को मुंबई के विभिन्न हिस्सों में स्थित उद्यानों और एक मुंबई बीएमसी कार्यालय परिसर में स्थापित किया जाएगा।
मुलुंड पूर्व के सीडी देशमुख उद्यान, बोरीवली पश्चिम के प्रमोद महाजन पार्क, गोरेगांव पूर्व के आरे स्थित छोटा कश्मीर उद्यान, दहिसर पूर्व के डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर रिक्रिएशन मैदान और खार स्थित बीएमसी के एच-पश्चिम वार्ड के सहायक आयुक्त कार्यालय के परिसर में स्टेशन स्थापित किया जायेगा।
नए स्टेशनों के शुरू होने के बाद मुंबई में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले कुल केंद्रों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। मुंबई में पहले से ही 28 वायुगुणवत्तानिगरानीकेन्द्र सुचारू रूप से चल रहे हैं।
शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में नए स्टेशन स्थापित होने से वहां की वायु गुणवत्ता का सही आकलन किया जा सकेगा। साथ ही अतिरिक्त आंकड़े भी उपलब्ध हो सकेंगे। इससे भविष्य में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिल सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

