home page

ऑनलाइन होंगे बीएमसी इंजीनियरों के तबादले

 | 

मुंबई, 18 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई मनपा के विभिन्न विभागों में करीब 4,500 इंजीनियर काम कर रहे हैं। मुंबई मनपा प्रशासन ने इन इंजीनियरों का तबादला ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत करने का निर्णय लिया है।

मुंबई मनपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इंजीनियरों के तबादले की प्रक्रिया में और पारदर्शिता लाने के लिए मनपा ने एक विशेष कमेटी बनाई है। यह कमेटी अब इंजीनियरों के तबादलों के संबंध में फैसला लेगी और ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत तबादले किए जाएंगे। राज्य सरकार की तरह सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। उसके ज़रिए इंजीनियरों का तबादला ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शिता बनी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार