home page

मुंबई मनपा आयुक्त का व्हाटसऐप हैक

 | 

मुंबई, 22 अगस्त (हि.स.)। मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी खुद अश्विनी भिडे ने दी है। उन्होंने उनके व्हाट्सऐप अकाउंट से आने वाले किसी भी संदेश पर भरोसा न करने की अपील लोगों से की है। विशेषकर पैसे या किसी तरह की मदद की मांग करने पर सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मुंबई मनपा आयुक्त भिडे के अनुसार उनका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने के बाद साइबर ठग उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में उनके नाम से आने वाले संदिग्ध संदेशों का जवाब नहीं देने और किसी भी तरह का भुगतान नहीं करने की सलाह दी गई है। पिछले दिनों ‘महाराष्ट्राची हास्यजत्रा’ फेम अभिनेत्री वनिता खरात का भी व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार