home page

बीएमसी प्रशासन बन गया है सर्कस: आदित्य ठाकरे

 | 

मुंबई, 03 नवंबर (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद बीएमसी प्रशासन सर्कस बन गया है। उन्होंने मुंबई की महापौर रितु तावड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के मसलों के बजाए दूसरे मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है।

आदित्य ने कहा कि दुनिया भर के महापौर जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान देते हैं जबकि मुंबई की महापौर अपनी कार पर रेड लाइट, अपने घर के रेनोवेशन के काम की अहमियत दे रही हैं। अब एक नागरिक के धर्म पर उन्होंने टिप्पणी की है।

फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील करते हुए एक वीडियो बनाया था। बीएमसी प्रशासन द्वारा यह वीडियो हटाए जाने के बाद, खबरें आईं कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे फिर से एयर करने का निर्देश दिया है। इस पृष्ठभूमि में आदित्य ठाकरे ने बीएमसी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार