home page

पालघर में पटाखा बनाने वाली कंपनी में विस्फोट, 2 की मौत, 4 घायल

 | 

मुंबई, 21 अप्रैल (हि.स.)।

पालघर जिले की वाडा तहसील में स्थित कोणसई गांव में मंगलवार दोपहर एक पटाखा निर्माण कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान भावेश दिलीप वावरे (जामघर) और मोनिका सचिन पडवले (पालसई) के रूप में हुई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी है।

जानकारी के अनुसार, यूनिट 10 अप्रैल से संचालित थी, जहां रोजंदारी मजदूरों से पटाखा सामग्री तैयार कराई जा रही थी। विस्फोट के समय करीब 30 से अधिक मजदूर मौजूद थे। घायलों को वाडा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि राहत कार्य जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह