अराजकता के विरोध में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा
मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अराजकता के विरोध में रविवार को ठाणे में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालने का फैसला किया है। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह पदयात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व मंि निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री गणेश नाईक सहित राज्य के बड़े नेता और ठाणे जिले के सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह पदयात्रा रविवार सुबह पचपाखड़ी में ठाणे मनपा के पास परमार्थ निकेतन से शुरू होगी। चंदनवाड़ी, अल्मेडा चौक, दगड़ी स्कूल होते हुए तलवपाली में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर के स्मारक के सामने खत्म होगी। उसके बाद नेताओं के मार्गदर्शन में यात्रा का समापन होगा।
आयोजकों ने ठाणे के सभी नागरिकों, एक्टिविस्ट और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे इस यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हों। यह पदयात्रा में देश में चल रही अलोकतांत्रिक ताकतों की गतिविधियों का विरोध किया जाएगा। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करके व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस पदयात्रा को आयोजित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

