home page

राेहित पवार पर कानूनी कार्यवाही हाे सकती है : अजीत चवहाण

 | 

मुंबई, 16 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर छिड़े विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता अजीत चव्हाण ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार की कड़ी आलाेचना की है।

भाजपा नेता अजीत चव्हाण ने साेमवार काे संवाददाताओं काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने राेहित पवार के आराेपाें काे खारिज करते हुए कहा कि वे गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मामले में रोहित पवार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकती है। गाैरतलब है कि पवार ने मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में बाेलते हुए अजित पवार के विमान दुर्घटना की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूराे (सीबीआई) से कराने की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मफलर पहने हुए एक तस्वीर दिखाकर आरोप लगाया कि वे विमान कंपनी (वीएसआर) और उसके मालिक वी.के. सिंह को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी मामले में भाजपा के नेता अजीत चव्हाण और अन्य भाजपा नेताओं (जैसे नवनाथ बन और सुधीर मुनगंटीवार) ने रोहित पवार के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि किसी शादी या कार्यक्रम की सामान्य तस्वीर दिखाकर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना बेहद निचले स्तर की राजनीति है और पवार केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी