home page

भाजपा नगरसेवक आकाश पुरोहित हिरासत में

 | 

मुंबई, 06 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दिवंगत राज पुरोहित के पुत्र व नगरसेवक आकाश पुरोहित को हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई सेशंस कोर्ट ने उन्हें अदालत की तारीख पर समय पर पेश नहीं होने के कारण न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वे अपनी जमानत के लिए शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे।

सेशंस कोर्ट ने तारीख पर पेश न होने पर आकाश के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया था। इस बीच उन्होंने वारंट रद्द करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल यह मामला साल 2020 में बिजली सप्लाई के मुद्दे पर हुए आंदोलन से जुड़ा हुआ है। इस केस में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा समेत 20 लोग आरोपी हैं. जांच अधिकारियों की गवाही दर्ज होनी थी और आरोपियों की पहचान के लिए आकाश पुरोहित का होना ज़रूरी था. लेकिन आकाश और कुछ दूसरे आरोपियों के मौजूद न होने की वजह से सुनवाई टालनी पड़ी।

इस बीच कोर्ट ने उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया था. इसके बाद आकाश कोर्ट में पेश हुए उन्होंने कोर्ट में नॉन-बेलेबल वारंट रद्द करने की अर्जी दी। लेकिन कोर्ट ने यह अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद आकाश को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें न्यायिक कस्टडी में भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार