बारामती- राहुरी उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की घोषणा
मुंबई, 09 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय ने महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी विधानसभा सीट के उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। यह सूची चुनाव आयुक्त को सौंप दी गई है।
स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिव प्रकाश, चंद्रशेखर बावनकुले, विनोद तावड़े, अशोक चव्हाण, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांतदादा पाटिल, रावसाहेब दानवे पाटिल, राम शिंदे, आशीष शेलार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, मुरलीधर मोहोल, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, गणेश नाईक, उदयन राजे भोसले, जयकुमार रावल, शिवेंद्र राजे भोसले, नितेश राणे, जयकुमार गोरे, अतुल सावे, मेघना बोर्डिकर, अशोक उइके, चित्रा वाघ, प्रवीण दरेकर, डॉ. भागवत कराड, गोपीचंद पडलकर, डॉ. संजय कुटे, धनंजय महाडिक, मायाताई इवनाते, भारती पवार, रामराव वडकुते, डॉ. सुजय विखे पाटिल, योगश टिलेकर, अमित गोरखे, मोनिका राजले, राहुल कुल और इदरीस मुलतानी शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

