home page

अजित विमान हादसे पर भुजबल ने उठाए सवाल

 | 

मुंबई,03 मार्च (हि.स.)। एनसीपी (एपी) के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्राथमिक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा है कि यदि विमान पहले पेड़ से टकराया था तो पेड़ों को नुकसान क्यों नहीं पहुंचा।

वीएसआर कंपनी का विमान मुंबई से बारामती जाते समय क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में अजित पवार की मौत हो गई थी। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की 22 पन्नों की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान लैंडिंग से पहले एक पेड़ से टकराया था। हालांकि भुजबल ने इस पर पूछा है कि मैं खुद मौके पर गया था। वहां किसी ने नहीं कहा कि प्लेन पेड़ से टकराया था। अगर ऐसा हुआ होता, तो क्या पेड़ों को भी नुकसान नहीं होता?

एयरक्राफ्ट के इमेजिंग सिस्टम के रिकॉर्ड के बारे में भुजबल ने कहा कि पहली कोशिश में विमान ऊपर गया, जबकि दूसरी कोशिश में वह झुका हुआ लग रहा था। उन्होंने कहा कि डायरेक्टोरेट जनरल द्वारा उठाए गए मुद्दों की अच्छी तरह से जांच करने की आवश्यकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार