home page

वसई-विरार मनपा की परिवहन समिति की 12 सीटों पर बविआ का कब्जा, भाजपा की हार

 | 
वसई-विरार मनपा की परिवहन समिति की 12 सीटों पर बविआ का कब्जा, भाजपा की हार


मुंबई, 23 सितंबर, (हि. स.)। वसई-विरार शहर महानगर पालिका की परिवहन समिति में बहुजन विकास आघाडी (बविआ) का दबदबा कायम है। परिवहन समिति के सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया बुधवार को महासभा में हुई। 12 सीटों के लिए बविआ और भाजपा ने 12-12 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। नतीजा एकतरफा रहा। महासभा में बहुमत के आधार पर बविआ के सभी 12 उम्मीदवार विजयी हुए, जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुला। महापौर अजीव पाटील ने महासभा में परिवहन समिति के निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की। नवनिर्वाचित 12 सदस्यों में किरण ठाकुर, जतिन पाटील, प्रतीक जाधव, नवनाथ शिंदे, प्रितेश पाटील, सागर पाटील, राजन पोतदार, दिव्यांक चौहान, रमाशंकर मिश्रा, अशोककुमार रणखंभ, नवनाथ पगारे और मंथन डगली शामिल हैं। अब नजर परिवहन समिति के सभापति पद पर है। अंतिम निर्णय बविआ नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार