मंत्री के डांस बार में बांग्लादेशी महिला, अनिल परब का योगेश कदम पर तंज
मुंबई, 28 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम और शिवसेना (यूबीटी) विधायक अनिल परब के बीच डांस बार मामले को लेकर विवाद फिर गरमा गया है. विधान परिषद में शनिवार को बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे पर बोलते हुए परब ने सीधे राज्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के डांस बार में ही बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई थी.
परब ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान एक मंत्री से जुड़े डांस बार में बांग्लादेशी महिलाएं मिली थी. अब हम किससे न्याय मांगें। क्या पुलिस और मनपा के पास मुंबई में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की सही संख्या की जानकारी नहीं है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। उन्होंने सरकार को बांद्रा से अंधेरी तक दो हजार बांग्लादेशियों को ढूंढने की चुनौती दी। परब ने कहा कि सत्ता बदलती रहती है, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहती है। इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इसके जवाब में राज्यमंत्री योगेश कदम ने महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान किए गए कार्यो को लेकर पलटवार किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

