नवंबर अंत तक चलेगी बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन
मुंबई, 04 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारों और अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और आजमगढ़ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन अब नवंबर अंत तक चलेगी।
इस कदम से उत्तर प्रदेश की दिशा में यात्रा करने वाले मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलेगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार सोमवार को रवाना होनेवाली ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 30 नवंबर तक सेवा में रहेगी। वापसी दिशा में शनिवार को चलनेवाली ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 28 नवंबर तक संचालित की जाएगी। इन विस्तारित फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

