home page

मानसून में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, नोटिफिकेशन जारी

 | 

मुंबई, 27 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने मानसून के दौरान समुद्र में मछली पकड़ने पर पांबदी लगा दी है। यह प्रतिबंध 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मत्स्य पालन विभाग के आदेशानुसार महाराष्ट्र के तट से 12 नॉटिकल मील तक मैकेनिकल और मैकेनाइज्ड नौकाओं से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मत्स्य पालन विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मानसून के दौरान मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने वाली नावों के खिलाफ महाराष्ट्र मरीन फिशरीज़ रेगुलेशन (अमेंडमेंट) एक्ट, 2021 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी मछुआरों, नाव मालिकों, टंडेल और नाविकों से सरकार के आदेशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।

मानसून के मौसम में समुद्र में हलचल रहती है। इसलिए मछली पकड़ते समय हादसों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही मछलियों के प्रजनन का मौसम होता है। मछली पकड़ने पर रोक लगाने से मछली के रिसोर्स को बचाने में मदद मिलती है। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार इस फैसले से मछुआरों को भविष्य में ज़्यादा मछलियां मिलेंगी और उन्हें मुनाफा होगा। मुंबई शहर के सहायक आयुक्त ऑफ फिशरीज़ ने सभी संबंधित लोगों से सरकारी नियमों का पालन करके सहयोग करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार