टीएमसी मेडिकल कॉलेज में मेयर ने बांटे विद्यार्थियों को पुरस्कार
मुंबई, 27फरवरी (27): मेडिकल फील्ड सिर्फ पढ़ाई, लैब,व रोगी की सिर्फ देखवाल और जिम्मेदारी के बारे में नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता व सक्रियता , और इंसानियत का भी क्षेत्र है। डॉक्टर बनने का मतलब सिर्फ शरीर का इलाज करना नहीं है, बल्कि मन को सपोर्ट करना भी है और यह ताकत हमारी प्रतिभा से विकसित होती है। चिकित्सा की पढ़ाई यकीनन मुश्किल है; लेकिन साथ ही, अपने योग्यता को निखारना भी उतना ही ज़रूरी है, मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान व्यक्त की। ठाणे महानगरपालिका के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज और छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और विभिन्न सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को काशीनाथ घनेकर थिएटर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल की डीन डॉ. स्वप्नाली कदम ने परिचय दिया। ठाणे के कलवा स्थित राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज और छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में शैक्षणिक वर्ष के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

