आर्ट एजुकेशन सीईटी प्रवेश पंजीयन की तारीख बढ़ी
मुंबई, 03 मार्च (हि.स.)। स्टेट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेल (सीईटी) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आर्ट एजुकेशन से जुड़े पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की समय सीमा 4 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 13 मार्च कर दिया गया है। एंट्रेंस एग्जाम 10 अप्रैल को है।
आर्ट एजुकेशन सीईटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए अब तक 2 हजार 405 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस साल पिछले साल के मुकाबले कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस कोर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन करा सकें, इसलिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 13 मार्च तक बढ़ाई गई है। साल 2025 में 2 हजार 789 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सीईटी सेल ने आर्ट एजुकेशन के तहत ड्राइंग एंड पेंटिंग, स्कल्पचर, टेक्सटाइल, मटकाम, इंटीरियर होम डेकोरेशन, मेटल आर्ट, एप्लाइड आर्ट्स कोर्स के लिए एडमिशन पंजीयन की डेडलाइन बढ़ाने का फैसला किया है. जो विद्यार्थी इन कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे 13 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन शेड्यूल और इन्फॉर्मेशन बुकलेट सेल की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.mahacet.org पर उपलब्ध है। इन कोर्स के लिए सीईटी परीक्षा राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रो पर कंप्यूटर बेस्ड मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

