ठाणे में 5करोड़ के चरस के साथ कलकत्तावासी गिरफ्तार
मुंबई,24 नवंबर ( हि. स.) । ठाणे पुलिस आयुक्तालय की अपराध खोजी शाखा पांच ने ठाणे शहर के माझीवाड़ा में ग्लोबल अस्पताल के निकट 22नवंबर2025को एक संदिग्ध शख्स की तलाशी लेने पर अवैध रूप से लाया गया पांच किलो पचास ग्राम चरस बरामद किया है।बरामद किए गए चरस की कीमत पांच करोड़ पचास हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति शनबर अली कलकत्ता निवासी हैठाणे पुलिस आयुक्तालय के अपराध खोजी शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमरसिंह जाधव ने आज पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि वागले इस्टेट के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलील भोंसले को जानकारी मिली थी कि बालकुम्भ पाड़ा क्रमांक दो अवैध रूप से ड्रग जिनमें गांजा व चरस शामिल है ,बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही है।इसके बाद वागले इस्टेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 22नवंबर2025को सयुक्त कार्यवाही कर संदिग्ध शख्स पश्चिम बंगाल के कोलकाता में खिददीपोरे डॉ सुधीर बोस रोड निवासी 38 वर्षीय शनबर अनवर अली को बरामद चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।शनबर को 26नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है कि कोलकाता निवासी शनबर ठाणे अथवा अन्यत्र यह चरस किसे बेचने जा रहा था तथा इसका पिछला अपराधिक इतिहास क्या है।यह कार्यवाही ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डूबरे, संयुक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीकांत पाठक ,अमर सिंह जाधव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागड़े के मार्गदर्शन में की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

